फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Worker should pursue the candidate who got the ticket: Punia

टिकट पाने वाले प्रत्याशी को आगे बढ़ाएं कार्यकर्ता: पुनिया

Wed, 10 Nov 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Worker should pursue the candidate who got the ticket: Punia
राजस्थान की कांग्रेस विधायक एवं रुड़की सहित चार विधानसभा क्षेत्रों की प्रभारी कृष्णा पुनिया ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने ये स्पष्ट कर दिया है कि टिकट स्थानीय प्रत्याशी को ही दिया जाएगा। रुड़की से कई लोग टिकट के दावेदार हैं। ऐसे में जिस एक प्रत्याशी को पार्टी से टिकट मिलेगा, उसे अन्य सभी दावेदार अपने समर्थकों के साथ आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को आदर्श नगर स्थित एक बैंक्विट हॉल में आयोजित कांग्रेस की बैठक में विधानसभा प्रभारी कृष्णा पुनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ी है। महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा ने नोटबंदी और जीएसटी से देश को खोखला करने का काम किया है। आज स्थिति ये है कि किसान अपनी मांगों के लिए सड़कों पर है, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। ऐेसे में जनता को भाजपा के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई दावेदारों के बीच टिकट केवल एक ही प्रत्याशी को मिलना है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में टिकट जिसका भी, हो हर कांग्रेसी को उसके साथ मजबूती से आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन

कृष्णा पुनिया ने कहा कि फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव संभावित है, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा और अन्य कार्यक्रमों के तहत भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि 2022 की लड़ाई एकजुट होकर ही लड़ी जा सकती है। भगवानपुर विधायक ममता राकेश और कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन कोई धरातल पर नहीं उतरे। युवाओं को रोजगार देने का वादा भी झूठा निकला, गैस सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कोषाध्यक्ष रहे रामबिहारी गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने कांग्रेस के प्रति उनके योगदान को याद किया और कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता को अपने पिता के पदचिह्नों पर चलकर समाज सेवा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए लोकतांत्रिक जनमोर्चा संयोजक सुभाष सैनी का विधानसभा प्रभारी ने पटका पहनाकर स्वागत किया। बैैठक में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, पूर्व दर्जाधारी रामसिंह सैनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि चौधरी, पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी, पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक, सचिन गुप्ता, श्याम सिंह नाग्यान, प्रोफेसर डीपी सैनी, रकम सिंह, हंसराज सचदेवा, प्रमोद जौहर, सुभाष सरीन, सुरेश शर्मा, ईश्वर लाल शास्त्री, मंजू कश्यप, बिट्टू शर्मा राजबीर रोड, सचिन चौधरी, सपना वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed