फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Women's Help Desk' is returning the happiness of shattered families

बिखरते परिवारों की खुशियां लौटा रही %महिला हेल्प डेस्क%

Wed, 08 Jun 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
'Women's Help Desk' is returning the happiness of shattered families
कोतवाली और थानों में स्थापित की गई महिला हेल्प डेस्क बिखरने की कगार पर पहुंच गए परिवारों के चेहरों पर खुशियां लौटा रही है। महिला हेल्प डेस्क पर दंपती को परिवार टूटने के बाद बच्चों और खुद पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की बारीकि से जानकारी दी जा रही है, जिसके बाद दंपती रिश्ता तोड़ने की बजाए जोड़ने के लिए तैयार हो रहे हैं। रुड़की और देहात की बात करें तो महिला हेल्प डेस्क टूटने की कगार पर पहुंचे करीब 82 परिवारों को बचा चुकी है।
विज्ञापन

डीजीपी अशोक कुमार की ओर से प्रदेश भर में सभी थानों और कोतवाली में कुछ माह पूर्व महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई थीं। महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने के पीछे मंशा थी कि महिलाओं को त्वरित इंसाफ मिल सके। साथ ही टूटने की कगार पर पहुंच चुके रिश्तों को जोड़ा सके। महिला हेल्प डेस्क के आंकड़ों पर गौर करें तो परिणाम सुखद अहसास करा रहे हैं। दरअसल, रुड़की और देहात की बात करें तो पिछले छह माह में महिला हेल्प डेस्क 82 से अधिक परिवारों को टूटने से बचा चुकी हैं। यह वह परिवार हैं, जो दहेज उत्पीड़न के चलते तलाक लेने तक पहुंच चुके थे। इतना ही नहीं दहेज उत्पीड़न को लेकर केस दर्ज करवाने की तैयारी तक हो चुकी थी। लेकिन महिला हेल्प डेस्क की मुहिम के चलते इनके चेहरों पर फिर से खुशी आ गई है।
विज्ञापन

पिछले छह माह में सुलझे मामले -
सिविल लाइंस कोतवाली - 13
गंगनहर कोतवाली -11
मंगलौर कोतवाली - 14
लक्सर कोतवाली - 11
भगवानपुर थाना - 09
बुग्गावाला थाना - 08
पिरान कलियर थाना -08
खानपुर थाना -09
झबरेड़ा थाना -10
छोटी-मोटी तकरारों की करें अनदेखी
महिला हेल्प डेस्क पर मनमुटाव के बाद आने वाले दंपतियों को पुलिस की ओर से बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी जाती है। बताया जाता है कि छोटी मोटी तकरारों को अनदेखा करना चाहिए। छोटी मोटी तकरारें बड़ा रूप ले लेती हैं, जिससे बच्चों के भविष्य पर गलत असर पड़ता है। बच्चे मानसिक बोझ झेलते हैं और गलत राह पर निकल जाते हैं। इसलिए बच्चों के भविष्य के लिए रिश्ता तोड़ना नहीं, बल्कि मजबूत करना चाहिए। काउंसलिंग के बाद कई दंपती समझ जाते हैं और वह एक साथ रहने के लिए तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। जो दंपती आते हैं, उन्हें समझाया जाता है, ताकि रिश्ता टूटने की बजाए जुड़ सके। कई मामलों में महिला हेल्प डेस्क ने टूटते परिवारों को जोड़कर खुशियां लौटाई हैं, जो कि सुखद परिणाम हैं। - प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed