{"_id":"576ed6474f1c1bc379b47dc6","slug":"women-s-fake-fb-cast-porn-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की फर्जी एफबी पर डाली अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की फर्जी एफबी पर डाली अश्लील फोटो
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। एक महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किसी ने उस पर अश्लील फोटो आदि डाल दिए हैं। महिला और महिला के पति को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लालकुर्ती निवासी राजेंद्र सिंह ने कोतवाली रुड़की पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी पत्नी के नाम से किसी ने फेसबुक आईडी बनाई हुई है। इस आईडी पर कई अश्लील फोटो भी पोस्ट की हुई हैं। जिसके कारण वह और उसकी पत्नी बेहद परेशान है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन