फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Women's Day: every woman can become Lata and Saina

महिला दिवस : हर महिला बन सकती है लता व सायना

Sun, 08 Mar 2020 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Women's Day: every woman can become Lata and Saina
रुड़की। अगर किसी नारी के अंदर जज्बा और कुछ करने का इरादा हो तो वह भी लता मंगेशकर और सायना नेहवाल बन सकती है। जी हां! महिला दिवस पर रेलवे की ओर से स्टेशन पर आने वाली नारियों को इनसे प्रेरित होकर कामयाबी का फलक छूने के लिए लता और सायना नेहवाल के पंपलेट और बैनर लगाए गए हैं। रेलवे के लगाए जा रहे यह पंफलेट देश में नारी सशक्तिकरण का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार यानी आज महिला दिवस है। महिला दिवस देश की महिलाओं के सम्मान के लिए मनाया जाता है। इस दिन ऐसी महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है, जिसने अपने मजबूत इरादों से कामयाबी हासिल कर अपने गांव, शहर और देश नाम रोशन किया है। इस बार महिला दिवस पर रेलवे की ओर से एक नई पहल शुरू की गई है। रेलवे ने स्टेशनों पर महिला दिवस पर प्रसिद्ध संगीतकार लता मंगेशकर और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल के पंपलेट और बैनर लगाए गए हैं। यह पंपलेट और बैनर यह संदेश दे रहे हैं कि नारी के अंदर अगर दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति हो तो वह कामयाबी का हर फलक छू सकती है। रुड़की के वाणिज्य निरीक्षक अजय तोमर ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर लता मंगेशकर और सायना नेहवाल के पंपलेट और बैनर लगाने के पीछे रेलवे की मंशा है कि महिलाएं इनसे प्रेरित होकर अपने जीवन में आगे बढ़ें और कामयाबी पाएं। रेलवे की ओर से यह संदेश दिया जा रहा है कि महिलाएं कहीं से कहीं तक पुरुषों से कम नहीं हैं। वह हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ-साथ आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed