Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Women observed the Ahoi Ashtami fast for the well-being of their children

Roorkee News: संतान की खुशहाली के लिए महिलाओं ने रखा अहोई अष्टमी का व्रत

Sun, 01 Nov 2026 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Women observed the Ahoi Ashtami fast for the well-being of their children
संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन के लिए रविवार को रुड़की व देहात में अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार अहोई माता की पूजा-अर्चना की और अपनी संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा।
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही व्रती महिलाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने घरों में पूजा की तैयारियां की और शाम के समय एकत्र होकर विधि-विधान से अहोई माता की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने अहोई माता की कथा सुनी और परिवार की सुख-शांति, संतान की अच्छी सेहत व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से होई माता का स्मरण किया। शाम को तारों के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने अपना व्रत खोला। पर्व को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना रहा। महिलाओं ने बताया कि होई अष्टमी का व्रत मां और संतान के बीच अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। खंजरपुर, गणेशपुर और सोलानीपुरम आदि में महिलाओं की सामूहिक पूजा-अर्चना ने भारतीय संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed