फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Women need to be independent: Nanda

अंतरराष्ट्रीय दिवस पर महिलाएं सम्मानित

Sun, 08 Mar 2020 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Women need to be independent: Nanda
रुड़की। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा रुड़की महिला इकाई की ओर से महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों से भी अवगत कराया गया। वहीं चाइनीज उत्पादों से दूर करने की अपील की गई।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीषा बत्रा ने किया। इस मौके पर पूजा नंदा ने कामकाजी महिलाओं को सम्मानित किया। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के महानगर अध्यक्ष नवीन गुलाटी ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और प्रमाण पत्र वितरित किए। महानगर महामंत्री पंकज नंदा ने कहा कि आज के युग में महिलाओं के योगदान जरूरी है। अब महिलाओं को स्वावलंबी होना जरूरी है। इसके लिए महिलाओं को स्वरोजगार अपनाना चाहिए। इसके बाद कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर महिलाओं ने नृत्य किया। कार्यक्रम में चंद्रकांता, शिल्पी, जैसलीन चंदोक, नीरू वडेरा, मंजू पंवार, पलक, किरण ग्रोवर, परविंदर कौर, भूपेंद्र कौर, कमलजीत कौर, सुधा बंसल, एकता, पूनम छाबड़ा, पारुल भाटिया, मंजू रावत, संतोष गोयल, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार:
महिला दिवस पर निकाली बाइक रैली
रुड़की। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को शहर की महिलाओं की ओर से बाइक रैली निकाली गई। रैली में सभी वर्गों की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। एमएनए नूपुर वर्मा और समाजसेवी मनीषा बत्रा ने नगर निगम से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। इसके बाद महिलाओं ने शहर में बाइक रैली निकाली। इस मौके पर साक्षी त्यागी एडवोकेट, रीना अग्रवाल, रीमा बंसल, सीमा, मनीषा सिंघल, अपूर्वा बंसल, रुचिका राणा, संगीता श्रीवास्तव, नेहा, रीता अग्रवाल, इंदु, नीलम आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed