{"_id":"67cf2e060ac65b3db2056713","slug":"women-cheated-of-rs-1-crore-in-the-name-of-committee-roorkee-news-c-5-1-drn1027-638283-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कमेटी के नाम पर महिलाओं से एक करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कमेटी के नाम पर महिलाओं से एक करोड़ की ठगी
विज्ञापन
एक महिला ने कमेटी के नाम पर कई महिलाओं से एक करोड़ रुपये से अधिक ठग लिए। आरोप है कि महिला रातोंरात मकान बेचकर सामान लेकर परिवार सहित फरार हो गई। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही रकम वापस दिलाने और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवाजी कॉलोनी, ढंडेरा निवासी निकिता कंडवाल, दीपा कंडारी, रितू नेगी, कुसुम नेगी, जया चौधरी, कमला देवी, पिंकी चौहान, बबीता नेगी, कलावती नेगी आदि महिलाएं सोमवार को कोतवाली पहुंची। महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने कुछ साल पहले कमेटी शुरू की थी। महिला ने कमेटी में रकम लगाने पर मुनाफा होने की बात कही थी।
बताया कि महिला के झांसे में आकर कॉलोनी की करीब 50 से अधिक महिलाओं ने कमेटी में एक से दो लाख रुपये जमा कर दिए थे। कमेटी में रकम लगाने के बाद उन्होंने कमेटी चलाने वाली महिला से उनकी रकम मुनाफे सहित वापस करने की बात कही। आरोप है कि इस पर महिला ने बताया कि उसके बेटे की शादी है इसलिए वह कुछ दिनों बाद सभी को उनकी रकम मुनाफे सहित वापस कर देगी।
विज्ञापन
आरोप है कि बेटे की शादी होने के बाद भी महिला रकम वापस करने में आनाकानी करने लगी और रविवार रात वह अपना मकान बेचकर पूरा सामान लेकर परिवार सहित घर से फरार हो गई। सोमवार सुबह उन्हें महिला के फरार होने की जानकारी मिली। महिला ने पुलिस से रकम वापस दिलाने की मांग की है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व में भी हो चुकी है डेढ़ करोड़ की ठगी
शिवाजी कॉलोनी ढंडेरा में कमेटी के नाम पर एक करोड़ की ठगी करने का यह पहला मामला नहीं है। करीब छह माह पूर्व भी एक महिला कमेटी के नाम पर कई महिलाओं से डेढ़ करोड़ ठग चुकी है जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई थी। बावजूद इसके इस मामले में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।