{"_id":"680e71f0a2466ca6a5045b8f","slug":"womans-face-bled-after-being-attacked-with-a-brick-roorkee-news-c-5-1-drn1027-675658-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: महिला के चेहरे पर ईंट से हमलाकर किया लहूलुहान, रंजिश के कारण लिया बदला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: महिला के चेहरे पर ईंट से हमलाकर किया लहूलुहान, रंजिश के कारण लिया बदला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 28 Apr 2025 09:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 09:43 AM IST
सार
गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले विशाल, महिपाल, मैनपाल और विशांत परिवार से रंजिश रखते हैं। एक अप्रैल को आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और घर में मौजूद उसकी पत्नी व बच्चों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रंजिश के कारण एक महिला के चेहरे पर ईंट से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत के कारण महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
लक्सर कोतवाली के महेश्वरी गांव निवासी सुशील कुमार ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले विशाल, महिपाल, मैनपाल और विशांत उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। एक अप्रैल को आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और घर में मौजूद उसकी पत्नी व बच्चों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि हमलावरों ने ईंट उठाकर उसकी पत्नी के चेहरे पर वार कर दिए जिससे उसकी पत्नी लहूलुहान हो गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसकी पत्नी को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Dehradun: कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला; दुस्साहस...रोकने आए न्यायिक अधिकारी के पति से भी की मारपीट
वहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। उसकी पत्नी की आंख को क्षति पहुंचने के साथ ही उसकी नाक और माथे की हड्डी टूट गई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।