{"_id":"57d2eba74f1c1ba90a317a97","slug":"woman-kidnapped-and-allegedly-raped-by-three-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का अपहरण कर किया गैंगरेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का अपहरण कर किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर में एक फैक्ट्रीकर्मी महिला का अपहरण कर बदमाशों ने उससे गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़िता को चंडीगढ़ ले जाकर बेचने का प्रयास भी किया गया। परिजनों ने बामुश्किल पीड़िता को यूपी के जिला सहारनपुर के एक गांव से ढूंढ निकाला है। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। परिजनों ने इस आशय की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि वह 21 अगस्त को क्षेत्र की एक फैक्ट्री में नौकरी पर लगी थी। 25 अगस्त को फैक्ट्री की ही एक महिला ने उसे एक परांठा खाने के लिए दिया जिसे खाकर वह बेहोश हो गई। इससे पहले महिला उसे फैक्ट्री से बाहर ले आई। इसके बाद तीन युवक उसे कार में बैठाकर अपने साथ ले गए और एक जंगल में तीनों युवकों ने उससे दुराचार किया। यहां से तीनों उसे चंडीगढ़ ले गए जहां उसे बेचने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों को कामयाबी नहीं मिली तो उसे सहारनपुर जिले के चौंदाहेड़ी गांव में ले आए।
विज्ञापन
यहां पर उसकी एक युवक से जबरन शादी कराई गई। सात सितंबर को उसके परिजन किसी तरह से वहां पहुंच गए और उसे अपने साथ ले आए। पीड़िता ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने पर वह और उसके परिजन भगवानपुर थाने गए थे, लेकिन पुलिस ने उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन