फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman hypnotized and cheated of gold bracelet and chain

Roorkee News: महिला को सम्मोहित कर सोने के कंगन और चेन ठगी

Fri, 07 Mar 2025 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Woman hypnotized and cheated of gold bracelet and chain
बाइक सवार दो लोगों ने एक महिला को रोककर बातचीत के दौरान सम्मोहित कर सोने केे कंगन और चेन ठग ली। महिला होश में आई तो उसके होश उड़ गए। महिला ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित साउथ सिविल लाइंस कॉलोनी निवासी उर्मिला देवी शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हाईवे किनारे एक दुकान पर आई थी। इस बीच रास्ते में उन्हें बाइक सवार दो लोगों ने रोक लिया और बातचीत करने लगे। लोगों ने उन्हें घर पर कुछ विपत्ति आने की बात कही। साथ ही बताया कि वह अपने हाथ के कंगन और गले में पड़ी चेन उन्हें दे दें। इसके बाद 51 कदम आगे चलेंगी तो विपत्ति दूर हो जाएगी। इस बीच उन्होंने महिला को सम्मोहित कर दिया।
विज्ञापन


उनके झांसे में आकर महिला ने कंगन और चेन उतारकर दे दिए। इसके बाद वह आगे की तरफ चली गई। कुछ देर बाद उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो दोनों गायब हो गए। उन्होंने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन महिला को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed