{"_id":"57e95f2f4f1c1bbb6f573dd5","slug":"woman-found-hanging-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे से लटकती मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे से लटकती मिली महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के बारे में पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकती मिली। महिला की मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस मामले को गृहकलह के कारण की गई आत्म हत्या से जोड़कर देख रही है।
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत आजादनगर रोड कुम्हारवाली गली निवासी संजय उर्फ टीटू के मकान मेें सुदेश निवासी गेहूं घाट, ब्लॉक पोखड़ा, पौड़ी गढ़वाल अपनी पत्नी संतोष (29 वर्ष) और 12 वर्षीय बेटी के साथ किराए पर रहता है। सुदेश इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। सुबह के समय वह अपने काम पर चला गया जबकि बेटी स्कूल चली गई। पत्नी घर में अकेली थी। वहीं नीचे रह रहे मकान मालिक संजय पड़ोस में परिवार समेत गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे मकान मालिक को दूध देने के लिए दूधवाला नीचे पहुंचा। मकान मालिक ने पड़ोसी के घर से ही ऊपर किराएदार के यहां दूध देने की बात कही। दूूधवाला ऊपर गया तो वहां संतोष फांसी से लटकी मिली। उसने मकान मालिक और अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी पाकर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। गंगनहर कोतवाली के एसएसआई रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि सुदेश की यह दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से दो बेटियां हैं। एक बेटी गांव में रहती है जबकि एक बेटी रुड़की में उनके साथ ही रहती है। मृतका संतोष का मायका नजफगढ़ दिल्ली का है। उसके मायके वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन