फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman beaten up for asking for money for eggs

अंडे के पैसे मांगने पर महिला को पीटा

Sat, 11 Dec 2021 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten up for asking for money for eggs
अंडे के पैसे मांगने पर एक आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। वहीं बीच बचाव करने आए युवक को पीटकर घायल कर दिया। बच्चे की मां ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

लक्सर क्षेत्र के गांव अकोढा खुर्द निवासी मूलचंद की गांव में ही अंडे की दुकान है। शुक्रवार शाम दुकान पर उनका पुत्र हिमांशु बैठा था। इस दौरान गांव का ही एक युवक अंडे खाने के लिए दुकान पर आया। उसने हिमांशु से अंडे मांगे और खाकर जाने लगा। इस पर उसने अंडे के पैसे मांगे। आरोप है कि उसने हिमांशु से गाली-गलौज की। इस बीच बच्चे की मां सुमन ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारा। उसने बीच बचाव करने आए पड़ोसी युवक काला के साथ भी मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मूलचंद की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed