फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ... Without temptation will vote

...बिना प्रलोभन करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Wed, 25 Jan 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 25 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को मतदान करने के लिए शपथ ली गई। साथ ही रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


नगर निगम रुड़की की ओर से बुधवार सुबह राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बिना किसी भी प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग करेंगे’ की शपथ ली गई। नगर आयुक्त अशोक कुमार पाण्डेय ने यह शपथ दिलाई। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, नगर प्रयोजना प्रबंधक वरुन मल्होत्रा, राधेश्ययाम, पूजा रानी, बिदूं अरोरा, वजीर अहमद, उमंग शर्मा, प्रवीण शर्मा, हीना खान एवं नित्या सिंह आदि मौजूद रहे। शपथ के बाद निगम अधिकारियों और कर्मचारियों आदि ने शहर में मतदाता जागरूकता पर रैली निकाली। जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए वापस नगर निगम पर संपन्न हुई।

बीएसएम पीजी कालेज में भी मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. विपिन प्रताप गौतम, डा. सुरजीत सिंह, डा. पारुल जैन, डा. रीमा सिन्हा, सुनीता कुमारी, डा. एसके महला, डा. अलका तोमर, डा. सीमा वैश्य, डा. राजेश पालीवाल, संदीप पोसवाल, डा. प्रवीण शर्मा, देवानंद शर्मा, अनूप शांडिल्य, हरपाल सिंह, कामेश सैनी, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने किया मतदाताओं को जागरूक
 मतदाता दिवस पर आने वाली 15 फरवरी को लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन की ओर से जागरूक रैली निकलवाई गई।
बुधवार को नायब तहसीलदार पीतम सिंह के नेतृत्व में भारापुर, भौंरी एवं दौलतपुर गांव में लोगों को विधानसभा चुनाव के लिए 15 फरवरी को मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने गांवों के तीनों सरकारी स्कूलों में मतदान करने की शपथ दिलाई । इसके बाद स्कूली बच्चों के संग गांवों में रैली निकालकर ग्रामीणों को वोटिंग के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर लेखपाल प्रवीण आर्य, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतदाता दिवस पर निकाली रैली
राष्ट्र्ीय मतदाता दिवस के मौके पर ब्लाक मुख्यालय खानपुर में शिक्षण संस्थाओं की संयुक्त रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली गयी। उपनिरीक्षक बृजमोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक मतदाता अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग नहीं करेंगे, तब तक अच्छे जनप्रतिनिधियों का चुनाव नहीं हो सकता है। इस मौके पर उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह, विनोद कुमार, प्रधानाचार्य डा. घनश्याम गुप्ता, प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। भगवान शंकर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने मतदान दिवस के अवसर पर मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए रैली निकाली। खानपुर और तुगलपुर रैली निकली। इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने ग्रामीणों से अपील की कि वह अपना वोट जरूर डालें। इस मौके पर अन्नु, नेहा, प्रीति, सोनम, शिवानी, कर्मजीत, काजल, मीरा, गौरव, मोहित आदि मौजूद रहे।


मतदाता जागरूकता रैली निकाली
मंगलवार को गुरुतेग बहादुर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने कॉलेज परिसर से मतदाता जागरूकता रैली शुरू की। इस दौरान रैली कालेज से निकल कर पंजाब नेशनल बैक के पास से घूमकर वापस कॉलेज पहुंची। छात्रों ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान डीसी भट्ट, प्रमोद कुमार चौहान, शिवचरण राठौर, प्रदीप कुमार चौहान, वेदप्रकाश, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed