फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Withdraw 17 thousand rupees from a woman's account

महिला के खाते से 17 हजार उड़ाए

Thu, 10 Oct 2019 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Withdraw 17 thousand rupees from a woman's account
प्रतीकात्मक

साइबर ठग ने महिला के पास बैंक अधिकारी बनकर बैंक संबंधी जानकारी लेने के बाद खाते से हजारों रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर महिला ने बैंक पहुंचकर अपना एटीएम कार्ड बंद कराया। साथ ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर निवासी सविता ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है और बैंक की ओर से अपने उपभोक्ताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें अपने खाते संबंधी जानकारी देनी होगी। उसके झांसे में आकर सविता ने अपने खाता नंबर और एटीएम पिन बता दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 17 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले की जानकारी अपने बेटे को दी। साथ ही बैंक पहुंचकर अपना एटीएम कार्ड बंद कराया। सविता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed