{"_id":"58137f4b4f1c1b994fbc475c","slug":"with-the-intention-of-robbing-the-driver-of-the-car-was-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूट के इरादे से की थी चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार लूट के इरादे से की थी चालक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Mangalore police station revealed SSP Rajeev Swaroop kidnapping and murder.
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता टैक्सी चालक इंतजार की बदमाशों ने कार लूटने के इरादे से हत्या कर दी थी। पुलिस ने टैक्सी चालक इंतजार के अपहरण में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र से चालक का शव बरामद करते हुए लूट का एक ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है।
मोहल्ला पठानपुरा निवासी टैक्सी चालक इंतजार तीन सितंबर को टैक्सी (स्कार्पियो) समेत लापता हो गया था। मंगलौर कोतवाली में शुक्रवार को एसएसपी राजीव स्वरूप ने पत्रकारों को बताया कि तीन सितंबर को दो बदमाश इंतजार की टैक्सी को गाजियाबाद मरीज ले जाने के लिए बुक कर ले गए थे। उसके बाद बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मंसूरपुर क्षेत्र में चालक की हत्या कर दी और उसके शव को झाड़ियों में फेंककर टैक्सी लेकर भाग निकले थे। घटना के अगले दिन टैक्सी मेरठ क्षेत्र से बरामद हो गई थी। अब पुलिस ने घटना में शामिल तीन बदमाशों को देवबंद तिराहे से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों चोरी का ट्रैक्टर बेचने आए थे। पकड़े गए बदमाशों में मैनापूठी थाना सरुरपुर मेरठ निवासी जान मोहम्मद पुत्र जमील, पंकज पुत्र जसबीर व दुलापुर थाना मछलीसर जौनपुर हैं। एसएसपी के अनुसार बदमाशों ने टैक्सी लूटने के इरादे से इंतजार की हत्या की थी। एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाले पुलिस व एसओजी के दल को ढाई हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। इस अवसर पर सीओ परीक्षित कुमार, कोतवाल भान सिंह आदि मौजूद रहे।
महिला भी है संदिग्ध
पुलिस ने एक महिला को भी लूट में शामिल होने पर हिरासत में लिया है। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि अभी छानबीन की जा रही है । संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आपराधिक इतिहास
जान आलम के खिलाफ चार, पंकज के खिलाफ दो मुकदमा, जय प्रकाश के खिलाफ दो मामले गाजियाबाद और मेरठ में दर्ज हैं।
मृतक के परिजन समेत कई मौजूद
खुलासे के दौरान मृतक इंतजार के पिता, भाई व अन्य रिश्तेदार भी मौजूद थे। कोतवाली में मौजूद पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, पालिका अध्यक्ष इस्लाम खुलासे के लिए पुलिस पर लगातार दबाव बनाए हुए थे। इसका जिक्र एसएसपी ने खुलासे के दौरान भी किया।
खुलासा करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक भान सिंह, नंद किशोर बचकोटी, महावीर सिंह, मनोहर सिंह, मनोज नौटियाल, जगमोहन सिंह, एसओजी प्रभारी प्रमोद कुमार, बाबू खां आदि बदमाशों को पकड़ने में शामिल रहे।