{"_id":"a67453cc569cdfdf278aa38b87124526","slug":"with-her-missing-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ युवती लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ युवती लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। शहर के एक मोहल्ले से एक युवती और उसका प्रेमी लापता हैं। परिजनों ने सिविल लाइंस कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों के परिजनों के बीच कोतवाली में नोकझोंक भी हुई। फिलहाल पुलिस के साथ दोनों के परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं। दूसरी ओर, हफ्ते भर पहले गायब हुई बेलड़ा गांव की दो किशोरियों का भी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की रात दोनों घर से कहीं चले गए। रिश्तेदारी और परिचितों के यहां भी नहीं मिलने पर युवती के परिजन कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचे। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी कोतवाली बुलवा लिया। इस बीच दोनों पक्षों में कोतवाली में नोकझोंक भी हुई। पुलिस संभावित जगहों पर दोनों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा बीते रविवार को घर से कहीं चली गईं बेलड़ा गांव की किशोरियों का पुलिस कुछ पता नहीं लगा पाई। रविवार को कोतवाली पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों किशोरियों को शंकरपुरी निवासी एक युवक अपनी बहन के घर बहादराबाद छोड़कर आया था, लेकिन पुलिस अभी तक युवक से गुमशुदगी का राज नहीं उगलवा पाई है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में युवक, युवती और किशोरियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन