{"_id":"d8398bc31aab54fd303f9253bd9e8d0e","slug":"with-half-a-dozen-passenger-trains-canceled-hlakan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन ट्रेनें रद्द होने से यात्री हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन ट्रेनें रद्द होने से यात्री हलकान
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। कोहरे और लेटलतीफी के कारण बृहस्पतिवार को रुड़की रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रद्द कर दी गईं। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दून से दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को रद्द रही। इस वजह से सुबह ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को निराश होना पड़ा। वहीं हरिद्वार से जोधपुर के बीच चलने वाली जोधपुर एक्सप्रेस, दून से अमृतसर के बीच चलने वाली लाहौरी एक्सप्रेस भी बृहस्पतिवार को रुड़की स्टेशन नहीं आई। इसके अलावा फिरोजपुर से धनबाद के बीच चलने वाली किसान एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस और अमृतसर से हावड़ा के बीच चलने वाली हावड़ा बृहस्पतिवार को रद्द रही। एक ही दिन में छह ट्रेनें रद्द होने से रुड़की रेलवे स्टेशन पर उक्त ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को निराश होना पड़ा। बाद में स्टेशन अधिकारियों से पूछताछ करने पर उन्हें ट्रेनों के निरस्तीकरण के संबंध में जानकारी मिली। रुड़की रेलवे स्टेशन के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक सुधीर शर्मा के अनुसार कोहरे और लेटलतीफी के कारण उक्त ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इस संबंध में डीआरएम प्रमोद कुमार का कहना है कि रेलवे बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया था कि लेटलतीफी वाली ट्रेनों को रद्द किया जाएगा। इसी कारण लगातार ट्रेनें रद्द की जा रही हैं।
विज्ञापन