फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Wires linked to Purki Road

पुरकाजी से जुड़े रोड होल्डअप के तार

Mon, 20 Mar 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर Updated Mon, 20 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
लक्सर-खानपुर मार्ग पर विधायक के रिश्तेदारों से हुई लूट की घटना के तार बार्डर पार पुरकाजी से जुड़े हो सकते हैं। पिछले 15 दिन में पुरकाजी के आस-पास रोड होल्डअप कर ऐसी कई वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। पुलिस पुरकाजी में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों का रिकार्ड खंगालने में जुटी है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने पुरकाजी पहुंचकर क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों से इस तरह की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


शनिवार रात लक्सर-खानपुर मार्ग पर छह-सात नकाबपोश बदमाशों ने ब्राह्मणवाला की पुलिया के पास  दो कारसवार परिवारों और एक टैंपो में सवार लोगों को शिकार बनाया गया था। उसके बाद रविवार को पुलिस के डीआईजी पुष्पक ज्योति घिल्ड़ियाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए खानपुर एसओ राजेश कुमार को निलंबित कर दिया था। अब खानपुर पुलिस हरकत में आई है। अभी तक की जांच में पाया गया है कि पिछले 15 दिन में तीन-चार ऐसी घटनाएं पुरकाजी क्षेत्र में हो चुकी हैं। पुलिस का मानना है पुरकाजी के गैंग ने लक्सर-खानपुर की घटना को अंजाम दिया है। उसके बाद अब पुलिस मामले में पुरकाजी के आस-पास पिछले पांच साल में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों का रिकार्ड खंगालने में जुट गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अव्वल सिंह रावत का कहना है कि लक्सर-खानपुर मार्ग पर हुई वारदात जैसी घटनाएं पुरकाजी में हो चुकी हैं, इससे प्रतीत हो रहा है कि पुरकाजी के ही किसी गैंग ने ही लक्सर-खानपुर मार्ग की घटना को अंजाम दिया है। मामले को लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


दो पिकेट तैनात
पुलिस क्षेत्राधिकारी अव्वल सिंह रावत ने बताया कि मामले को देखते हुए पुरकाजी से आने वाले रास्ते के बार्डर व घटनास्थल के पास, दो पिकेट तैनात की गई है, जो 24 घटेें तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में फोर्स की कमी
खानपुर थाने की सीमा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर व बिजनौर जिले से मिलती है। यह बार्डर संवेदनशील है, लेकिन खानपुर पुलिस के पास इन बार्डर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त फोर्स नहीं है। इसके चलते इन दोनों जिलों के आपराधिक लोग आसानी से प्रदेश में दाखिल कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर लौट जाते हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अव्वल सिंह रावत का कहना है कि पुलिसकर्मियों की समस्या से एसपी देहात मणिकांत मिश्रा को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed