फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   wholeday illegal mining in banganga, jcb turned

बाण गंगा में दिनभर चला खनन, जेसीबी पलटी

Sun, 25 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 25 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
wholeday illegal mining in banganga, jcb turned
बाणगंगा में अवैध खनन - फोटो : amarujala
क्षेत्र की बाण गंगा में रविवार को दिनभर बड़ी संख्या में जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रालियों और डंपरों को खनन कार्य में झोंका गया, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध खनन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं खनन के दौरान एक जेसीबी भी पलटने से चालक की जान बाल-बाल बची। 
विज्ञापन

सुल्तानपुर क्षेत्र में अवैध खनन का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह से बाण गंगा में सुबह के समय अवैध खनन किया जा रहा था, लेकिन रविवार को सुबह पांच बजे से ही खनन माफिया अपने वाहनों को लेकर बाण गंगा के टांडा महतौली, भोवापुर, हर्सीवाला, अलावलपुर, बाडीटीप, भोगपुर आदि गांव के घाटों पर उतर आये और जमकर अवैध खनन किया गया। खनन माफिया ने केवल बाण गंगा में ही नहीं, बल्कि आसपास के खेतों को भी खोद डाला। सुबह से शाम तक जमकर अवैध खनन चलता रहा, लेकिन इस पुलिस प्रशासन तक इसकी सूचना नहीं पहुंच पाई। आसपास गांव के ग्रामीणों का मानना है कि रविवार को बाण गंगा में दर्जनों स्थानों पर बड़ी संख्या में जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रालियों, और डंपरों से अवैध खनन किया जा रहा था। खनन के दौरान एक जेसीबी पलटने से चालक भी गहर गड्ढे में गिर गया जिसे लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। उधर एसडीएम  किशन सिंह नेगी का कहना है कि बाण गंगा में हो रहे अवैध खनन की जानकारी नहीं है। अवैध खनन के खिलाफ छापे मारे जाएंगे। अगर कोई अवैध खनन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed