{"_id":"69173879fcc67f965c02ad7f","slug":"when-the-girl-stopped-following-him-the-boy-beat-her-roorkee-news-c-5-1-drn1027-834422-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: छात्रा ने पीछा करने से रोका तो युवक ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: छात्रा ने पीछा करने से रोका तो युवक ने पीटा
विज्ञापन
एक छात्रा का लगातार पीछा कर रहे युवक ने विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी छात्रा ने तहरीर में बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है और रोजाना कोचिंग सेंटर जाती है। काफी समय से रूपेश निवासी झबीरन जट्ट, कोतवाली मंगलौर क्षेत्र का युवक कोचिंग सेंटर के बाहर घूमता रहता था और उसे परेशान करता था।
पीड़िता के अनुसार बृहस्पतिवार शाम वह टहलने के लिए निकली थी तभी आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। सिंचाई विभाग के नीला पुल के पास युवक ने उसे रोककर अभद्रता की और विरोध करने पर पिटाई कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। छात्रा ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।