फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   When checking into two fake CBI officer arrested

फर्जी सीबीआई अफसर बन चेकिंग करते दो धरे

Wed, 15 Feb 2017 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो सुल्तानपुर Updated Wed, 15 Feb 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई के फर्जी अधिकारी बनकर मंगलवार रात लक्सर-हरिद्वार मार्ग स्थित मोहम्मदपुर कुम्हारी गांव के बाहर वाहनों की चेकिंग कर रहे पांच लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर धुन दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने दो को सूचना पर पहुंची पुलिस ने हवाले कर दिया। जबकि तीन आरोपी भागने में सफल हुए।
विज्ञापन


मंगलवार रात एक गाड़ी में सवार होकर पांच लोग लक्सर-हरिद्वार मार्ग स्थित मोहम्मदपुर कुंहारी गांव के बाहर रोड पर खड़े हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब दो बजे गांव के बस अड्डे पर पांच लोग पहुंचे। उन्होंने अपने आप को सीबीआई का अधिकारी बताया और मार्ग से गुजरने वाली गाड़ियों और ग्रामीणों की तलाशी लेनी शुरू की। एक ग्रामीण को अधिकारियों पर संदेह हुआ। उसने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने चेकिंग कर रहे लोगों से पहचान पत्र दिखाने की बात कही, लेकिन कोई भी कार्ड नहीं दिखा पाए। एक कथित अधिकारी ने ग्रामीण के साथ मारपीट कर दी। इससे भड़के ग्रामीणों ने कथित अधिकारियों की धुनाई कर दी। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर सुल्तानपुर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच तीन आरोपी फरार हो गए, जबकि दो को ग्रामीणों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में सुल्तानपुर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


प्रत्याशी के समर्थक बताए जा रहे आरोपी
 मोहम्मदपुर कुंहारी में रात के समय पकड़े गए फर्जी सीबीआई के अधिकारी हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट के किसी प्रत्याशी के समर्थक बताए जा रहे हैं। यह दूसरे प्रत्याशी की ओर से ग्रामीणों को पैसा बांटने की सूचना पर गांव में पहुंचकर चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के समर्थक ने दी तहरीर
मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक समर्थक दिलेर सिंह निवासी लखनऊ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रविवार शाम वह कुंहारी के पास से गुजर रहा था। इस दौरान एक गाड़ी उनके पीछे लग गई। कुछ दूरी पर उनकी गाड़ी रोक ली गई। आरोप है कि इस दौरान गाड़ी से दो व्यक्ति उतरे और अपने आपको सीबीआई का अधिकारी बताते हुए गाड़ी चेक की, लेकिन गाड़ी से दोनों को कुछ नहीं मिला। इस पर दिलेर को दोनों के पर शक हुआ। उसने दोनों से आई कार्ड दिखाने को कहा, लेकिन दोनों कार्ड नहीं दिखा पाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अव्वल सिंह रावत ने बताया कि मामले को लेकर जोगिंद्र पुत्र रामकरण निवासी गांगोली जिला जिंद, हरियाणा और रविंद्र पुत्र प्रहलाद निवासी मोरखी, जिला जिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed