{"_id":"584838554f1c1b104f449187","slug":"watch-tower-will-monitor-fair-kaliyar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉच टावर से होगी कलियर मेले की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉच टावर से होगी कलियर मेले की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर
Updated Wed, 07 Dec 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साबिर पाक के सालाना उर्स में संदिग्धों पर निगरानी रखने के लिए इस बार वॉच टॉवर लगाए जा रहे हैं। इन टावर की मदद से पुलिसकर्मी पूरे मेले पर नजर रख सकेंगे। कलियर में पहली बार वॉच टॉवर लगाए जा रहे हैं।
कलियर उर्स में उर्स के दौरान कोई असमाजिक तत्व कोई गड़बड़ी न कर सके। इसको लेकर उर्स में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सादे लिबास में भी पुलिस कर्मी मेले में तैनात रहे हैं। इसके अलावा कलियर उर्स में पहली बार वॉच टॉवर भी बनाए जा रहे हैं। उर्स क्षेत्र में 12 टावर बनाए जा रहे हैं। इन टावर पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। टावर के जरिये पुलिस की उर्स में आने वाले लोगों को पर नजर रखेंगे। यदि कोई भी व्यक्ति जायरीनों की भीड़ का लाभ उठाकर कुछ गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा। तो तुरंत ही उसे वाच टॉवर पर तैनात पुलिसकर्मी चिह्नित कर लेंगे और उसे तत्काल पकड़ लिया जाएगा। टावर पर तैनात पुलिसकर्मी उर्स में विभिन्न प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों के संपर्क में रहेंगे। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर वॉच टॉवर बनाए गए हैं। इनके जरिये पूरे मेले पर नजर रखी जा सकेगी। इसके अलावा जगह-जगह सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं।