फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Was robbed from the manager by giving lift and was thrown in Meerut

लिफ्ट देकर मैनेजर से लूट कर मेरठ में था फेंका

Mon, 11 Jan 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Was robbed from the manager by giving lift and was thrown in Meerut
संदिग्ध हालात में लापता हुए पेट्रोल पंप के मैनेजर को लिफ्ट देकर कार सवारों ने लूट की थी। नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद कार सवार उनकी जेब से नकदी निकालने के बाद मेरठ में छोड़कर फरार हो गए थे। सोमवार को मेरठ से लौटे पेट्रोल पंप के मैनेजर ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कार सवारों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा निवासी हरेंद्र एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। रविवार सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। रविवार शाम को मैनेजर ने एक नंबर से कॉल कर बताया कि वह मेरठ में हैं। सोमवार को लौटने के बाद वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे। पुलिस को बताया कि रविवार को पेट्रोल पंप जाते समय उन्होंने कार सवार युवकों से लिफ्ट ली थी। इस बीच युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद उनकी जेब में रखी आठ हजार की नकदी निकाल ली और मेरठ के भैंसी कला बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। वह होश में आए तो मेरठ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिजनों को फोन कर पूरी जानकारी दी। मैनेजर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही कार सवारों का पता लगा लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed