Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Vivekananda introduced the country's culture to the world'

विवेकानंद ने देश की संस्कृति को विश्व से रूबरू कराया: स्वामी

Mon, 13 Jan 2020 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
'Vivekananda introduced the country's culture to the world'
रुड़की। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने देश की संस्कृति को विश्व से रूबरू कराया।
विज्ञापन

रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संस्कार भारती रुड़की की ओर से हरमिलाप धर्मशाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सोए हुए देश को जगाया और देश की संस्कृति का डंका अपनी ओजस्वी वाणी से पूरे विश्व को कराया। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम चंद शास्त्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आज भी भारतवर्ष की महान संस्कृति के वैश्विक अंबेसडर हैं। उनकी प्रेरणा से आज सैकड़ों लोग बीमार और गरीब लोगों की सेवा में लगे हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थी को स्वामी विवेकानंद का जीवन अवश्य पढ़ना चाहिए। उनके प्रेरक विचार उन्हें आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होंगे। इस दौरान मेयर गौरव गोयल, दर्जाधारी डॉ. विनोद आर्य, जिला संघ चालक प्रवीण गर्ग, डॉ. नवीन अग्निहोत्री, डॉ. प्रवीण रोड, नरेंद्र आहूजा, मनीष श्रीवास्तव, विवेक कांबोज, शुभम, केपी सिंह, रामवीर सिंह, डॉ. कमलेश चंद्र, अनुपमा गुप्ता, भावना शर्मा, नीलम, अरुण कुमार व समय सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed