{"_id":"10fbb8030ea3bc3b8e330abb634c8317","slug":"villagers-stopped-vehicle-loaded-with-illigal-mining-material-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन रोकने की मांग पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन रोकने की मांग पर हंगामा
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन पट्टे की आड़ में खनन माफिया रामपुर रायघटी गांव के सामने गंगा में अवैध खनन कर रहे है। अवैध खनन को बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने रविवार सुबह खनन सामग्री से लदे टैक्टर-ट्रालियों को फतवा गांव में रोक लिया और अवैध खनन बंद करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। करीब चार घंटे के बाद खनन करने वाले लोग फतवा गांव पहुंचे। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जब तक वह खनन परमिशन की भूमि को ग्रामीणों के सामने नहीं नापी जाएगी तब तक हम खनन नहीं करेंगे। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
रामपुर रायघटी गांव के सामने गंगा में सरकार द्वारा एक खनन पट्टे की परमिशन दी गई है। जिसकी आड़ में खनन माफिया अवैध खनन करने में जुटे हुए है। रविवार को जिला पंचायत सदस्य मोहिनी के पति राजू रायसी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण फतवा गांव में एकत्रित हो गए। साथ ही वहां से अवैध खनन सामग्री लेकर गुजर रहे टैक्टर-ट्रालियों को रोककर अवैध खनन बंद कराने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। ग्रामीण अनिल सैनी, महीपाल, दिनेश कुमार, रविकुमार, इलमचंद, राजबीर सिंह पवन कुमार आदि ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया गंगा में पट्टे की आड़ में परमिशन से अधिक भूमि में खनन कर रहे है। खनन की परमिशन करीब 25 बीघा की है और खनन माफियाओं ने सौ बीघा से अधिक भूमि से खनन सामाग्री उठा ली है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफियाओं को जब भी अवैध खनन करने से मना किया तो वह नहीं माने। कई बार इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। अपने वाहनों को ग्रामीणों के द्वारा रुका देख खनन करवा रहे लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जब तक वह अपनी खनन परमिशन की भूमि को ग्रामीणों के सामने नहीं नपवाएंगेे तब तक खनन नहीं करेंगे। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और खनन वाहनों को छोड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि हम किसी भी हालत में अवैध खनन नहीं होने देंगे।
विज्ञापन