फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   viewer of ramlila constant heared roar of tadka

ताड़का की गर्जना से सहमे दर्शक

Sun, 02 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 02 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
viewer of ramlila constant heared roar of tadka
सीता का स्वयंवर - फोटो : amarujala

शहर में चल रही रामलीलाओं में कहीं भगवान राम-सीता स्वयंवर का मंचन किया गया तो कहीं ताड़का ने अपनी गर्जना और उत्पात से दर्शकों को खूब डराया। कहीं-कहीं भगवान राम-लक्ष्मण ने ऋषिमुनियों के यज्ञ में विघ्न डालने वाले राक्षसों के वध का मंचन किया गया।

विज्ञापन

रामलीला समिति बीटी गंज की ओर आयोजित रामलीला में ताड़का वध का मंचन किया गया। इससे पूर्व ताड़का ने अपनी राक्षसी हंसी और गर्जना के साथ जमकर उत्पात मचाया। लेकिन जब इसका वध का मंचन किया गया तो दर्शक खुशी से झूम उठे। 
विज्ञापन

देवभूमि रामलीला समिति रुड़की के तत्वावधान में न्यू भारत एवं भारत कालोनी में आयोजित रामलीला में ताड़का वध का रोमांचक मंचन किया। इस अवसर पर उर्मिला पुंडीर, शिवचरण पुंडीर, दिगंबर सिंह नेगी, विनोद, राजेंद्र सिंह रावत, वैभव, सचिन, कुंवर सिंह चौधरी, जगदीश, हयात सिंह रौथाण, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, संग्राम सिंह रावत, भुवन थपलियाल, जतिन मयंक, सतीश नेेगी, अर्जुन सिंह तडियाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिमुनियों को राक्षसों से दिलाई मुक्ति
रुड़की। श्रीरामलीला समिति नेहरू स्टेडियम की ओर से आयोजित रामलीला में भगवान राम का जन्म, सीता जन्म आदि का मंचन किया गया। इसके अलावा राम-लक्ष्मण को राक्षसों के विनाश के लिए विश्वामित्र द्वारा वन में ले जाया गया। राक्षसों के वध का मंचन रोमांचक रहा। इस अवसर पर नगर निगम मेयर यशपाल राणा, पुनीत जिंदल, महेश साहनी, पवन सहदेव, राम सतीजा, विकास अग्रवाल, दिनेश दयाल, राजीव गोयल, अनिल वैश्य, दीपक गोयल, अरविंद कश्यप, प्रवीण मेहंदीरत्ता, सुनील यादव, मनोज जैन, अभिषेक मित्तल, रवि बंसल एवं योगी आदि मौजूद रहे। 

श्रवण लीला का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
रुड़की। गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित रामलीला में श्रणव लीला का मंचन किया गया। इसे देखकर दर्शक भावुक हो गए। इसके अलावा कैलाश पर्वत पर शिव-पार्वती संवाद, रावण के सोने की लंका हासिल करने का मंचन किया गया। मौके पर चंद्रकांता शर्मा, मोहन लाल बहुगुणा, चंद्रकांता धस्माना, जयप्रकाश कुकरेती, चंद्रमोहन जोशी, टीआर भट्ट, गीताराम जदली, चमन कंडारी, जसपाल गुसाई, नंद किशोर डोबरियाल, भगवती बहुखंडी, भगवती प्रसाद बलूनी, विलोचन प्रसाद बलूनी आदि मौजूद रहे।

श्रीराम की बारात निकाली 
सुल्तानपुर। कस्बे में रविवार को श्रीराम की बारात ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकाली। रामलीला कमेटी के प्रधान लाला नवलकिशोर ने बताया कि राम की बारात विशेष झांकियों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई। बारात प्राचीन शिव मंदिर सुल्तानपुर से शुरू होकर अली चौक और हनुमान चौक होते हुई वापस शिव मंदिर के पास रामलीला मैदान में आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर विजय कुमार नीटी, अंकित गोयल, विनय कुमार, अक्षय कुमार, इनू कुमार, विकास आदि मौजूद रहे। 


धनुष टूटते ही राम की हुई सीता 
मंगलौर (ब्यूरो)। नगर में चल रही रामलीला के छठे दिन राजा जनक ने सीता के स्वयंबर का आयोजन किया गया। भगवान शिव के धनुष को एक भी राजा उठा नहीं पाया। बाद में राम ने भगवान शिव को नमन कर धुनष की प्रत्यंचा चढ़ाई और धनुष तोड़ दिया। इस तरह राम ने सीता का वरण किया। राजकुमार अरोड़ा के कुशल निर्देशन में श्याम सुंदर, मनोज शर्मा, तरुण, आकांश, मुकेश वर्मा, सोहन, विनोद गौतम आदि कलाकारों के अभिनय को सराहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed