{"_id":"57e027744f1c1b1a03a82694","slug":"vendors-murdered-bodies-dumped-in-woods","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरीवाले की हत्या कर शव जंगल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरीवाले की हत्या कर शव जंगल में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
मौका मुआयना करती पुलिस
- फोटो : amarujala
भगवानपुर क्षेत्र के मानक मजरा निवासी एक फेरी वाले की हत्या कर शव को कलियर क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया गया। सोमवार को ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले आईकार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त की। मामले में प्रथम दृष्टया गला काटकर उसे जलाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
कलियर क्षेत्र के साबरी बाग के पीछे खेत में एक अधजला शव देखकर ग्रामीण ने कलियर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मामले की जांच पड़ताल की तो उसकी जेब से एक आईडी बरामद हुई, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त मुकर्रम-38 पुत्र अशरफ निवासी मानक मजरा के रूप में हुई। खेत में शव मिलने की सूचना पर आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि इससे पहले भी खेत में आवाजाही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि हत्या का शव को आज ही किसी ने ठिकाने लगाने के लिए यहां फेका था। पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। साथ ही जेब से मिली आईडी की पुष्टि के लिए भगवानपुर पुलिस से संपर्क किया गया। इसके बाद मालूम हुआ कि मुकर्रम फेरी लगाने का काम करता था और पिछले चार-पांच दिन से गायब बताया जा रहा है, हालांकि भगवानपुर में इसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं है। कलियर पुलिस के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या कहीं और करके शव कलियर क्षेत्र में फेंकने का मामला प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन