फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vajpayee made iron by conducting nuclear tests in Pokhran

पोखरण में परमाणु परीक्षण कर वाजपेयी ने मनवाया था लोहा

Fri, 16 Aug 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vajpayee made iron by conducting nuclear tests in Pokhran
लक्सर में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विचार रखते पालिका अध्यक - फोटो : ROORKEE
लक्सर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश को शिखर पर ले जाने के लिए इतनी दृढ़ता के साथ फैसले लिए उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे के शिवपुरी में स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल में प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरन में परमाणु परीक्षण कर विश्व के दूसरे देशों के सामने भारत का लोहा मनवाया था। उन्होंने हमेशा हिंदी को प्रमुखता दी व देश को सर्वोपरि माना। उन्होंने कहा कि उन्होंने जय विज्ञान का नारा दिया एवं प्रधानमंत्री सड़क योजना लागू कर देश को एकसूत्र में पिरोने का काम किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूली बच्चों को स्टेशनरी पुस्तकें, पेंसिल रबड़ आदि वितरित किए। इस मौके पर निपेंद्रचौधरी, राहुल गर्ग, राहुल अग्रवाल, हिमांशु गोयल, मोहित वर्मा, तपनबनर्जी, अरविंद कल्याणी, मनीष गोयल, ममता गौतम, अनीता राजपूत, पूर्ण चंद कश्यप, दीपक चटर्जी, प्रदीप वर्मा, नरेंद्र चंद्र पंत, सचिन मित्तल, नरेश कुमार, गौरव बिंदल, प्रशांत पाराशर, पाल सिंह रंधावा, गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed