फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Urn philosophy descended Shrwasi

अस्थि कलश दर्शन को उमड़े शहरवासी

Sat, 28 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 28 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल की अस्थि कलश यात्रा शनिवार को 50 से अधिक कारों के काफिले संग रुड़की पहुंची। अस्थि कलश के दर्शन के लिए शहरवासी उमड़ पड़े। शहर में सिविल लाइंस मुख्य बाजार होते हुए अस्थि कलश यात्रा नहर किनारे स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में पहुंची, जहां श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। करीब एक घंटे तक रुकने के बाद यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद की ओर से सुबह से ही लाउडस्पीकर सहित अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। लोगों को अस्थि कलश यात्रा के संबंध में जानकारी दी जा रही थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से करीब एक घंटे की देरी से लगभग चार बजे अस्थि कलश यात्रा रुड़की पहुंची, जहां मार्ग के दोनों ओर खड़े लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष मानसिंह ने कहा कि अशोक सिंहल न सिर्फ रामजन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता रहे, बल्कि उन्होंने अपना सारा जीवन समाज को समर्पित कर दिया। जिलामंत्री चतरसेन ने कहा कि अशोक सिंहल को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर पंकज विश्नोई, ब्रजमोहन मौर्य, मोहित यादव, नितिन शर्मा, शिवप्रसाद त्यागी, दलीप मेहंदीरत्ता, दीपांकर गुप्ता, अरविंद शर्मा, रामगोपाल कंसल, अजय गुप्ता, राजीव त्यागी, संजय अरोड़ा, प्रेम प्रकाश कथूरिया आदि उपस्थित थे। इस दौरान सहयोग सेवा समिति पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अशोक सिंघल के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दीपक बतरा, राजीव शर्मा, दीपक जैसिंह, किशन माटा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed