फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Upsets not licensed weapons in the atmosphere

चुनाव में माहौल न बिगाड़ दे लाइसेंसी हथियार

Sat, 28 Jan 2017 11:22 PM IST
दीपक मिश्रा रुड़की
दीपक मिश्रा रुड़की Updated Sat, 28 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में लाइसेंसी हथियार माहौल बिगाड़ सकते हैं। लाइसेंसी हथियारों को जमा कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना है। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी शहर और देहात क्षेत्र में 1420 लोग अभी भी लाइसेंसी हथियारों को थामे हुए हैं।
विज्ञापन


विधान सभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही पुलिस ने लाइसेंसी हथियारों को जमा कराने का काम शुरू कर दिया था। रुड़की और देहात क्षेत्र में 6755 लोगों के पास लाइसेंसी हथियार है। जिसमें पिस्टल, रिवाल्वर, बंदूक और राइफल शामिल हैं। थानेवार लाइसेंसी हथियार जमा कराने के लिए पुलिस की ओर से लाइसेंस धारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी करीब 25 फीसदी लाइसेंसधारियों ने अपने हथियार जमा नहीं कराए हैं। जमा न होने वाले इन हथियारों को लेकर पुलिस की चिंता बढ़ती जा रही है। क्योंकि पुलिस को आशंका है कि चुनाव के समय लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल माहौल खराब करने के लिए हो सकता है। यही वजह है कि लाइसेंसी हथियारों को जमा कराने को लेकर पुलिस अधिकारी लगातार कोतवाली और थाना प्रभारियों पर दबाव बना रहे हैं। यही नहीं प्रतिदिन हथियार जमा होने की प्रगति रिपोर्ट मांग रहे हैं।
विज्ञापन


थानेवार लाइसेंसी हथियारों का ब्यूरा
थाना             कुल          जमा
सिविल लाइंस   758         551
गंगनहर          1130       776
कलियर          154        141
मंगलौर          1421       1159
भगवानपुर        545        542
झबरेड़ा           586        460
बुग्गावाला         96          77
लक्सर          1217        920
पथरी             590        469
खानपुर          258         240

हथियार जमा न करने वालों के लाइसेंस होंगे निरस्त
रुड़की(ब्यूरो)। पुलिस की ओर से बार-बार लाइसेंसी हथियार जमा कराए जाने को लाइसेंसधारियों से कहा जा रहा है।  इसके बाद भी तमाम ऐसे लाइसेंसधारी है जो इस बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पुलिस अब ऐसे लाइसेंसी हथियार धारकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस ऐसे लोगों की सूची तैयार कर उनके लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर रही है। 30 जनवरी के बाद यह रिपोर्ट थानों से लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए अधिकारियों को भेज दी जाएगी। लाइसेंस निरस्त करने के बाद पुलिस जबरन हथियार जमा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ओर से बार-बार लाइसेंसी हथियार जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी कई ऐसे लाइसेंसधारी हैं। जिन्होंने अभी तक भी लाइसेंसी हथियार जमा नहीं कराए हैं। सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उनके क्षेत्र के जो लाइसेंसधारी हथियार जमा नहीं कर रहे हैं। उनके लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजे।
मणिकांत मिश्रा, एसपी देहात, रुड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed