{"_id":"624c55f6a1811e41d30b5734","slug":"uproar-over-disconnection-of-drinking-water-scheme-roorkee-news-drn408244385","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजना का कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजना का कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
पेयजल योजना का बिजली का कनेक्शन काटने से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली घर पर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों के बिजली कनेक्शन जोड़ने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
सरकार ने लगभग पांच साल पहले क्षेत्र के भारूवाला गांव में लगभग डेढ़ करोड़ के बजट से पेयजल योजना तैयार की थी। गांव के सैकड़ों परिवार इसी से पीने का पानी प्रयोग करते हैं। लगभग 20 दिन पहले ऊर्जा निगम की टीम ने पेयजल योजना का कनेक्शन काट दिया था। इससे गांव में पीने के पानी की आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने खानपुर के जेई अक्षय कुमार एसडीओ विवेक गुप्ता से बात की लेकिन कनेक्शन नहीं जुड़ा। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को लक्सर बिजलीघर पहुंचकर ईई कार्यालय का घेराव कर हंगामा कर दिया। एसडीओ अमीचंद ने ग्रामीणों से बात की और बताया कि योजना चालू होने के बाद से अब तक एक बार भी बिजली का बिल जमा नहीं हुआ है। पांच लाख से अधिक बकाया होने के कारण कनेक्शन काटा गया है। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि तमाम सरकारी विभागों पर करोड़ों का बिल बकाया है लेकिन उनका कनेक्शन नहीं काटा गया है। ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक ईई के आने का इंतजार किया लेकिन वह नहीं आए। इस पर एसडीओ ने पेयजल योजना का कनेक्शन जुड़वाने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण वापस लौटे। इस दौरान नितिन चौधरी, योगेश शर्मा, बाबूराम, मदनपाल, पंकज चौधरी, चरण सिंह, रोहन, मदन सिंह, ऋषिपाल, इंछाराम, ओमपाल, रजनीश, सतीश, मोनू आदि मौजूद रहे। उधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ विवेक गुप्ता ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए फिलहाल भारूवाला में स्थित पेयजल योजना कनेक्शन चालू करा दिया गया है।