फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uproar in Kotwali on missing woman

महिला की गुमशुदगी पर कोतवाली में हंगामा

Thu, 02 Feb 2017 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Thu, 02 Feb 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
अशोक नगर से लापता विवाहिता का दो सप्ताह बाद भी पता नहीं चल पाया है। बृहस्पतिवार को विवाहिता के मायके वालों ने उसकी बरामदगी की मांग को लेकर कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द विवाहिता का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन


अशोक नगर निवासी विवाहिता कुसुम रावत पत्नी किशोर रावत की 19 जनवरी को घर से डाक्टर के यहां जाने की बात कहकर गई थी। लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी है। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों आरोप है कि कुसुम के लापता होने में उसके पति का हाथ है। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच नहीं कर रही है। उसके पति से भी इस संबंध में पूछताछ नहीं की गई है। दो सप्ताह बाद भी कुसुम का कुछ पता नहीं चलने और मामले में पुलिस की कार्रवाई से निराश सुभाष नगर निवासी मायके वालों ने कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। परिजन कुसुम को बरामद करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि कुसुम की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द से जल्द उसे तलाश लिया जाएगा। हर बिंदु पर पुलिस की जांच चल रही है। इस मौके संजू रावत, सावित्री देवी, भुवनेश्वरी, रामेश्वरी, सरस्वती, भारती, शांति आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed