फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   UP CM Yogi's visit canceled in Roorkee

सीएम योगी का दौरा निरस्त, भाजपाइयों में छाई मायूसी

Fri, 11 Feb 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi's visit canceled in Roorkee
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रुड़की आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। इसके चलते सुबह के समय की गई तैयारियों को शाम होते-होते रोक दिया गया। उधर, पुलिस की ओर से बनाया गया प्लान भी धरा रह गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शनिवार शाम चार बजे रुड़की से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा के समर्थन में नेहरू स्टेडियम में एक सभा को संबोधित करना था। योगी के आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन और भाजपाइयों की ओर से शुक्रवार सुबह से तैयारियां जोरों पर थीं। साथ ही पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था से लेकर रूट प्लान और ड्यूटी चार्ट भी तैयार किया गया था। वहीं, भाजपाइयों की ओर से नेहरू स्टेडियम में मंच से लेकर जनता के बैठने के लिए टेंट लगाने की तैयारियां की जा रही थीं लेकिन शाम करीब पांच बजे सूचना पहुंची कि सीएम योगी का शनिवार होने वाले कार्यक्रम निरस्त हो गया है। इससे पुलिस-प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। वहीं, कार्यक्रम निरस्त होने के पीछे चुनाव प्रचार की समय बाध्यता बताई जा रही है। शाम करीब पांच बजे चुनाव प्रचार और सभाओं पर रोक लग जाएगी इसके चलते कार्यक्रम निरस्त हुआ है। उधर, सीओ विवेक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम निर्धारित नहीं था। शाम को सूचना मिली कि सीएम योगी का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed