फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Unloaded manure rack at Luxor station

लक्सर स्टेशन पर अनलोड हो खाद की रैक’

Thu, 09 Jul 2020 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Unloaded manure rack at Luxor station
लक्सर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे सहकारी समितियों के अध्यक्ष। - फोटो : ROORKEE
लक्सर सहकारी समितियों के अध्यक्षों ने ज्वालापुर में यूरिया खाद की रैक न उतरने के कारण समितियों पर चल रही खाद की किल्लत को लेकर एसडीएम से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर खाद की रैक ज्वालापुर के बजाय लक्सर में अनलोड कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सहकारी समिति या गन्ना समिति के गोदामों में काफी दिनों से यूरिया खत्म पड़ा है। अधिकारियों के अनुसार यूरिया की रैक ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर उतरती है, लेकिन इस समय वहां रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है। आगामी 31 जुलाई से पहले वहां यूरिया खाद की रैक की अनलोडिंग नहीं की जा सकती है। इसे देखते हुए दाबकी सहकारी समिति के चेयरमैन विशाल चौधरी, रायसी चेयरमैन श्रवण गोयल, खानपुर के चेयरमैन ओमकार सिंह, मुंडाखेड़ा के चेयरमैन धीर सिंह व गिद्धावाली चेयरमैन अरुण चौधरी ने लक्सर तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एसडीएम पूरण सिंह राणा को ज्ञापन देकर बताया कि समितियों पर खाद न होने की वजह से किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहले भी कोयले की रैक अनलोड की जाती थी। उनका कहना था कि जब तक ज्वालापुर में रेलवे ट्रैक पर कार्य पूरा नहीं हो जाता है, खाद के रैक लक्सर में अनलोड कराकर समितियों पर खाद पहुंचाया जाए। इस पर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने समिति अध्यक्षों को इस बाबत जिला सहायक निबंधक व रेलवे के अधिकारियों से बात करने का आश्वशन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed