फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two youths killed, two injured in bike collision

बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Sun, 12 Dec 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Two youths killed, two injured in bike collision
रुड़की- मेहवड़ के बीच शनिवार देर शाम रोड दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों को रुड़की सिविल अस्पताल में पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी। साथ ही शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर शाम दीपक (24) पुत्र ईलम सिंह निवासी शक्ति विहार, रुड़की और गुलबहार निवासी तेलीवाला पाड़ली बाइक पर सवार होकर कलियर से रुड़की की ओर आ रहे थे। वहीं वाजिद (25) पुत्र सुलेमान और शाकिब निवासी चरथावल, मुजफ्फरनगर बाइक से कलियर जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें रुड़की-मेवहड़ के बीच पहुंची तो आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना कलियर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ धर्मेंद्र राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दीपक और गुलबहार की उपचार के दौरान मौत गई। शाकिब और वाजिद का उपचार चल रहा है। पुलिस ने चारों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। आननफानन में चारों के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में अब तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed