{"_id":"6b02daf193a5319d5b0aa1cc","slug":"two-youths-attacked-with-sharp-edged-weapons-after-objecting-to-verbal-abuse-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-164461-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गाली-गलौज का विरोध करने पर दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गाली-गलौज का विरोध करने पर दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला
Sun, 22 Nov 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में एक युवक का कान कटा, दूसरे के सिर में आई चोट, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पिरान कलियर। महमूदपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। हमले में एक युवक का कान कट गया जबकि दूसरे के सिर में चोट आई है। पीड़ित की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिरान कलियर के महमूदपुर निवासी सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे कुछ लोग उसके घर के बाहर खड़े होकर उसके बेटे सोएब के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके बेटे के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे समीर और अहतराम पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि धारदार हथियार से वार किए जाने पर समीर का कान कट गया जबकि अहतराम के सिर पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर भी फेंके और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आस मोहम्मद, आसिफ और मुबारिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।