फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two workers killed in tractor-trolley collision

फर्जी रिपोर्ट तैयार करने के आरोपी को भेजा जेल

Tue, 24 May 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Two workers killed in tractor-trolley collision
भगवानपुर थाने में पकड़ा गया फर्जी तरीके से रिर्पोट बनाकर देने वाला आरोपी। - फोटो : ROORKEE
जमीन विवाद में खुद को लाभ पहुंचाने के लिए फर्जी रिपोर्ट तैयार कर मुहर लगाकर एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम भलस्वागाज क्षेत्र के लेखपाल मोहम्मद जुबैर ने 23 नवंबर 2022 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि ग्राम बिंडुखड़क निवासी कुलदीप ने 18 दिसंबर 2021 को एसडीएम कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उसने बताया था कि गांव निवासी नीलम से उसका जमीनी विवाद चला आ रहा है। आरोप था कि विवाद में खुद को लाभ पहुंचाने के लिए कुलदीप ने फर्जी रिपोर्ट तैयार कर खुद मुहर लगाकर एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत की थी। मामले में एसडीएम ने शक होने पर लेखपाल से जानकारी ली थी। इस पर लेखपाल ने कोई रिपोर्ट तैयार नहीं करने की बात कही थी। एसडीएम ने लेखपाल को जांच कर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस कुलदीप की तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम कुलदीप को गांव के पासे ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed