फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two workers killed in tractor-trolley collision

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो कर्मी की मौत

Tue, 24 May 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Two workers killed in tractor-trolley collision
नारसन में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : ROORKEE
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो कर्मचारियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बालेंद्र (42) निवासी गांव तालेड़ा, थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर और जितेंद्र (38) मोहल्ला कुकड़ा, नई मंडी, मुजफ्फरनगर नारसन स्थित गंगोत्री गत्ता फैक्टरी में नौकरी करते थे। सोमवार रात करीब दस बजे दोनों फैक्टरी से निकलकर बाइक से किसी काम से पुरकाजी की ओर गए थे। रात करीब 12 बजे पुरकाजी से फैक्टरी आते समय नारसन कस्बे में रजवाहे के पास विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। रात में ही मृतकों के परिजनों को सूचना दे देे गई थी। तहरीर आने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed