{"_id":"57fbd7894f1c1b675228ee63","slug":"two-round-fire-at-the-house-of-murder-case-witness","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड के गवाह के घर फायर झोंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड के गवाह के घर फायर झोंके
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीद हत्याकांड के गवाह के घर पर रात के समय अज्ञात बदमाशों ने दो फायर झोंके जबकि इससे दो दिन पहले एक अन्य गवाह के घर पर धमकी भरा पत्र आया था। मृतक के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली रुड़की पुलिस को दी गई तहरीर में मुरसलीन निवासी ग्राम खटका ने बताया कि उसके पिता हमीद की वर्ष 2015 में नूरहसन ने हत्या कर दी गई थी जिसमें वह गवाह है। उसके अलावा गांव का ही इरशाद भी गवाह है। सात सितंबर की रात को किसी ने गवाह इरशाद के घर पर धमकी भरा पत्र फेंका था। मुरसलीन ने बताया कि रविवार रात को अपने घर के आंगन में लेटा हुआ था। उसी दौरान उसके घर पर दो फायर हुए। गोली दीवार पर लगी। दोनों गोलियों के बुलेट दीवार में धंसे हुए थे। गोली की आवाज सुनते ही वह तुरंत बाहर की ओर दौड़ा तो उसे एक-दो युवक जंगल की ओर भागते नजर आए। ग्रामीण भी गोली की आवाज से एकत्रित हो गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।