सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात रुड़की से दिल्ली जा रहे बाइकसवार दो युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक युवक मेहवड़कलां (रुड़की) निवासी है। दूसरा युवक बरेली का रहने वाला है। दोनों दिल्ली स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। मेहवड़कलां निवासी युवक पिता का जन्म दिन मनाने दोस्त को लेकर रुड़की पहुंचा था।
कुमार गौरव (पुत्र प्रमोद रूहेला निवासी मेहवड़ कलां, थाना कोतवाली रुड़की) अपने दोस्त तरुण चौहान (निवासी बरेली) के साथ बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे अपनी बाइक से रुड़की से दिल्ली के लिए निकला था। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर खतौली-भैंसी कट के पास पहुंचते ही उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे युवक का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। देर रात करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर दो युवक पड़े हुए हैं। यूपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की जांच पड़ताल के बाद दोनों मृत युवकों के परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर में दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद कुमार गौरव को लेकर उसके परिजन एवं ग्रामीण मेहवड़कलां गांव लेकर पहुंचे और दूसरे युवक (तरुण) का शव लेकर परिजन बरेली के लिए रवाना हुए। कुमार गौरव का शव शाम को गांव में पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक छा गया।