फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Registration of UP, Pathology Lab running in Uttarakhand

रुड़की: गजब! पंजीकरण यूपी का, पैथोलॉजी लैब चल रही उत्तराखंड में

Fri, 07 Aug 2020 11:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Roorkee: Registration of UP, Pathology Lab running in Uttarakhand
भगवानपुर कस्बे में एक पैथोलॉजी लैब में जांच पड़ताल करते एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : ROORKEE

गली-मुहल्लों में खुल चुके क्लिनिक और पैथोलॉजी संचालक आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लापरवाही का आलम यह है कि पंजीकरण उत्तर प्रदेश में है, लेकिन पैथोलॉजी बॉर्डर पार उत्तराखंड में संचालित हो रही है। इसका खुलासा  तब हुआ जब एसडीएम ने छापा मारा। इस दौरान छह पैथोलॉजी के संचालक तो टीम पहुंचने से पहले ही शटर गिराकर फरार हो गए, जबकि दो में अनियमितता सामने आई है। एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम के भेज दी है।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से डीएम सी रविशंकर को शिकायत मिल रही थी कि भगवानपुर में कुछ पैथोलॉजी लैब बिना पंजीकरण के संचालित हो रही हैं। डीएम ने एसडीएम भगवानपुर संतोष कुमार पांडेय को कार्रवाई के आदेश दिए थे। शुक्रवार को एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कस्बे में दस पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। इसमें से छह लैब बंद मिलीं। बताया जा रहा है कि लैब संचालकों को कार्रवाई की सूचना मिली गई थी।
विज्ञापन


लिहाजा वे शटर गिराकर पहले फरार हो गए। दो पैथोलॉजी में पड़ताल के बाद पता चला कि इनका पंजीकरण यूपी के छुटमलपुर में है, लेकिन संचालन यहां किया जा रहा है। दोनों पैथोलॉजी का रिकॉर्ड तलब किया गया है। वहीं, दो अन्य पैथोलाजी लैब मानकों के अनुरूप संचालित हो रही थीं। एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पैथोलॉजी की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई उन्हीं के स्तर से होगी। टीम डॉ. राजीव कुमार, डॉ. मनोज त्यागी, मोहम्मद हसीम, त्रिभुवन सिंह, सचिन कुमार शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed