{"_id":"61daf5b306e444779c2fc673","slug":"two-office-bearers-of-bjp-yuva-morcha-died-in-a-road-accident-roorkee-news-drn4011979193","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा युवा मोर्चा के दो पदाधिकारियों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा युवा मोर्चा के दो पदाधिकारियों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
समन कश्यप की फाइल फोटो।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा युवा मोर्चा के दो पदाधिकारियों की सड़क हादसे में मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि भाजपाइयों और शहर के अन्य लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और कई भाजपा पदाधिकारी सरसावा के लिए रवाना हो गए।
रुड़की के आदर्शनगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी 22 जनवरी को होनी है। घर में शादी को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही थी। हर्षित भी तैयारियों में जुटकर रिश्तेदारी और परिचितों में शादी के कार्ड बांटने में लगे थे। रविवार सुबह वह अपने बचपन के दोस्त और युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमन कश्यप के साथ कार से यमुनानगर शादी का कार्ड देने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में सरसावा के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना सरसावा की पुलिस ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, हादसे की सूचना शहर के लोगों और भाजपाइयों को लगी तो शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग दोनों के घर शोक जताने पहुंचे। वहीं, परिजन और कई भाजपाई सरसावा के लिए रवाना हो गए।
भाजपा नेताओं में शोक की लहर
दोनों युवा नेताओं के निधन पर जनप्रतिनिधियों और आम जन ने गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक देशराज कर्णवाल, पूर्व मेयर यशपाल राणा, मेयर गौरव गोयल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर, प्रदेश महामंत्री सागर गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, प्रवीण सिंधु, कांग्रेस नेता अशोक चौहान, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कलीम खान, दिनेश कौशिक, भाजपा नेता रामगोपाल कंसल, प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप, शोभित गौतम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, भाजपा नेता दीपक पांडेय, राजबीर रोड़, पंकज सोनकर, विशाल गांधी, निखिल कौशिक, पुष्कर भाटिया, प्रवीण भारद्वाज, पार्षद विवेक चौधरी पार्षद पंकज सतीजा, सचिन कश्यप आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
--
मिलनसार युवा नेता थे दोनों
सड़क हादसे में दो युवा नेताओं की मौत की खबर सुनकर एकबारगी तो परिजनों और परिचितों को विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन बाद में उन्हें बड़ा झटका लगा। बताया जा रहा है कि दोनों मिलनसार थे और व्यवहार कुशल थे। बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
शादी की खुशियां गम में बदलीं
हर्षित गर्ग बहन की शादी के लिए जोरशोर से तैयारियां कर रहे थे। परिवार से लेकर रिश्तेदारों में खुशी का माहौल था, लेकिन रविवार को उनकी और दोस्त की मौत की खबर आई तो शादी की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके जिगर के टुकड़े अब इस दुनिया में नहीं रहे।

हर्षित गर्ग की फाइल फोटो।- फोटो : ROORKEE