फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two groups of youths clashed, Sare Bazar beat up

युवकों के दो गुट भिड़े, सरेबाजार जमकर मारपीट

Sat, 26 Feb 2022 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two groups of youths clashed, Sare Bazar beat up
इकबालपुर में मामूली बात को लेकर युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई युवक लहूलुहान भी हो गए। दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इकबालपुर में बेहड़ेकी सैदाबाद निवासी एक युवक खाताखेड़ी निवासी युवक की दुकान पर सामान खरीद रहा था। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। खाताखेड़ी निवासी युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। उन्होंने साथियों के साथ मिलकर युवक पर हमलाकर दिया। इस बीच सैदाबाद निवासी युवक के परिचित भी मौके पर आ गए। इसके बाद दोनों गुटों में बीच बाजार जमकर मारपीट हुई। इस बीच कई युवक लहूलुहान भी हो गए। दुकानदारों ने मामला बढ़ता देख सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed