{"_id":"57a77a814f1c1b7d112b95f4","slug":"two-groups-of-villagers-clashed-over-water-drainage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की निकासी को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की निकासी को लेकर दो पक्ष भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
पानी की निकासी की समस्या पर पुलिस से वार्ता करते हुए
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की निकासी को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में नोकझोंक से शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज और धक्का मुक्की तक जा पहुंचा। दरअसल मिलाप नगर में पानी की निकासी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। शनिवार को एक पक्ष बरसात में जमा पानी को मोहल्ले से निकालने के लिए ढंडेरा गांव की ओर पानी का रुख कर रहे थे।
विज्ञापन
ढंडेरा के लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने मिलापनगर के लोगों का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में पानी निकासी को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। बाद में दोनों पक्ष कोतवाली पहुुुंच गए और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन दोनों पक्षों के दस-दस लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन