फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two EVMs malfunctioned, voting was held 20 minutes late

दो ईवीएम मशीन हुईं खराब, बीस मिनट देरी हुआ मतदान

Mon, 14 Feb 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Two EVMs malfunctioned, voting was held 20 minutes late
कलियर में एक केंद्र पर मतदान करने के लिए लगी मतदाताओं की लंबी कतार। - फोटो : ROORKEE
ईवीएम खराब होने से सिकरोढा गांव में बने मतदान केंद्र में करीब 20 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों ने दूसरी जगह से ईवीएम मंगवाकर मतदान प्रक्रिया शुरू कराई। वहीं, डीएम और एसएसपी ने भगवानपुर क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

सिकरोढा गांव में बने मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे से ही वोट डालने के लिए भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। बूथ पर जैसे ही मतदान प्रक्रिया शुरू हुई तो लोगों ने मशीन का बटन दबाया लेकिन दो मशीनें नहीं चलीं। तकनीकी खराबी आने से मशीन चालू नहीं हो पाई। ऐसे मतदान केंद्र पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों ने सूचना अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने दूसरी जगह से मशीन मंगवाकर मतदान प्रक्रिया शुरू कराई। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अतिरिक्त रखी गई मशीनों में से दो मशीन मंगवाकर मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। वहीं, कस्बे में स्थित बीआरसी केंद्र में बने मतदान केंद्र का सुबह 11 बजे डीएम विनय शंकर पांडेय व एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रुड़की और कलियर में कई जगह मशीनें खराब
सोमवार को मतदान के दौरान कई जगह ईवीएम खराब होने की शिकायतें सामने आईं। कई जगह मशीन खराब होने के चलते एक आधा घंटे बाद चुनाव शुरू हुआ तो कहीं पर मॉक वोट डालते समय मशीन खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौलतपुर में पोलिंग पार्टियों ने जैसे ही मतदान की तैयारियां शुरू कीं तो सबसे पहले मॉक वोट डाले गए। इस दौरान तो ईवीएम ने सही काम किया लेकिन आठ बजते ही वोटर अंदर आना शुरू हुए और वोट डालने लगे तो मशीन खराब हो गई। ऐसे में मतदान को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। मशीन को ठीक होेने में करीब आधा घंटा लग गया। वहीं दूसरी ओर मुकर्ररपुर गांव में करीब नौ बजे ईवीएम का एक बटन अंदर ही दबा रह गया। बटन के दबा रहने से मशीन ने काम करना बंद कर दिया। 15 मिनट बाद मशीन के बटन को ठीक किया गया। वहीं गुम्मावाला माजरी में भी ईवीएम के कुछ समय के लिए खराब होने की शिकायत सामने आई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed