फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two bookies arrested for online betting on Champions Trophy final

Roorkee News: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले दो बुकी गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two bookies arrested for online betting on Champions Trophy final
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे दो बुकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक लैपटॉप, मोबाइल समेत हजारों की नकदी भी बरामद की है। वहीं, पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। साथ ही बुकी के संपर्क में रहने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन




रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला था। फाइनल मैच को देखते हुए पुलिस को शक था कि शहर में कुछ बुकी ऑनलाइन सट्टा लगा सकते हैं। इसे लेकर पुलिस अलर्ट थी और सट्टा लगाने वाले बुकी की तलाश कर रही थी। रविवार रात सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आईपीएस प्रशिक्षु कुश मिश्रा को सूचना मिली थी कि कुछ लोग क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे हैं। इस पर उन्होंने पुलिस को साथ लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र में एक जगह पर छापा मारा।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने रंगेहाथ दो बुकी को ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से एक लैपटाॅप, एक टैब, 10 मोबाइल, दो डायरी और 4460 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि दो बुकी रिशु त्यागी निवासी गुरुद्वारा रोड, थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर और निखिल गर्ग टिहरी विस्थापित कॉलोनी, रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों के संपर्क में रहने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सट्टे की खाईबाड़ी करते एक दबोचा

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि रविवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगनहर पटरी किनारे एक व्यक्ति सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से एक डायरी, एक पेन और 5270 हजार की नकदी बरामद की है। उन्होंने बताया कि श्रीकांत निवासी जिला मऊ उत्तर प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed