फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Trying to burn alive for not giving dowry

दहेज न देने पर जिंदा जलाने की कोशिश

Wed, 25 Mar 2020 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Trying to burn alive for not giving dowry
एक युवक ने दहेज में 50 हजार रुपये नहीं देने पर पति सहित ससुरालियों ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। परिवार के अन्य सदस्यों ने महिला के साथ मारपीट की। किसी तरह महिला ने खुद को बचाया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। सूचना पर पहुंचे मायकेवाले महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के रायपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पिछले साल जून में अपनी बेटी का निकाह एक गांव निवासी एक युवक के साथ किया था। विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुराल वाले शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। उनके ससुराल वाले उस पर 50 हजार रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। विवाहिता ने मायक में परिजनों को यह बात बताई। उन्होंने और दहेज देने में असमर्थता व्यक्त कर दी। मंगलवार को विवाहिता के पति, सास, ससुर और जेठ ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि ससुरालियों ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश भी की। इस बीच पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर उससे रिश्ता भी तोड़ लिया। महिला ने किसी तरह मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे घायलावस्था में लक्सर कोतवाली ले गए। तहरीर देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि फिलहाल महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed