फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Troubled girl jumps into Ganganahar after photo with young man goes viral

Roorkee News: युवक के साथ फोटो वायरल होने के बाद परेशान युवती ने गंगनहर में लगाई छलांग

Sun, 13 Oct 2024 05:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
Troubled girl jumps into Ganganahar after photo with young man goes viral
माई सिटी रिपोर्टररुड़की। मंगलौर क्षेत्र में युवक के साथ फोटो वायरल होने के बाद परेशान युवती ने गंगनहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। युवती ने छलांग लगाने से पहले घर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उसमें उसने बदनामी के डर से कूदना वजह बताई है। साथ ही पोस्टमार्टम नहीं करने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन

मंगलौर पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से रविवार की सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि एक युवती ने गंगनहर में छलांग लगाई है। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां पर एक युवती की चुनरी, चप्पल और मोबाइल फोन मंगलौर गंगनहर पुल के पास से बरामद हुआ।
विज्ञापन

गंगनहर पुल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी रात करीब दो बजे के बाद घर से गायब हुई है। सुबह के समय उसके बिस्तर पर एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व फर्जी आईडी के माध्यम से उसके फोटो एक युवक के साथ वायरल किए गए थे। इससे वह बेहद परेशान चल रही थी। साथ ही लिखा है कि वह घर पर भी आत्महत्या कर सकती थी, लेकिन घर पर उसकी आत्महत्या के बाद उसकी मां परेशान हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने अपने सुसाइड नोट में अपना पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की भी अपील की है। मंगलौर पुलिस की ओर से जल पुलिस की मदद लेकर गंगनहर में युवती की तलाश कराई जा रही है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली ने बताया कि फर्जी आईडी के माध्यम से फोटो वायरल करने वाले युवक की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed