{"_id":"5745e78b4f1c1b2c3e690808","slug":"traders-opposing-vat-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधेयक के विरोध में उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधेयक के विरोध में उतरे व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 25 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार की ओर से मूल्य वर्धित कर (वैट) संशोधन अधिनियम के विधेयक के विरोध में व्यापारियों ने वाणिज्यकर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने विधेयक को वापस लिए जाने की मांग के समर्थन में सरकार को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले हुए विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि सरकार की ओर से कुछ अधिकारियों के कहने पर व्यापारियों के फायदे वाली धाराएं हटा दी गई हैं या फिर इनका स्वरूप बदल दिया गया है जो किसी भी तरह से न्याय संगत नहीं है। कहा कि ऑन लाइन शॉपिंग की वजह से छोटे व्यापारियों की बिक्री कम हुई है तथा व्यापारियों का लाभ प्रतिशत एवं सरकार का राजस्व दोनों घटा है। उन्होंने कहा कि वाणिज्यकर विभाग को संशोधन विधेयक को वापस लेकर व्यापारियों को राहत देनी चाहिए। दिल्ली रोड व्यापार समिति के अध्यक्ष देवेंद्रपाल एवं महामंत्री प्रदीप सिंह ने कहा कि व्यापारी विरोधी किसी भी विधेयक को लागू नहीं होने दिया जाएगा। चाहे हमेें कितना ही संघर्ष क्यों न करना पड़े।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने सरकार को ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन एवं धरना-प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद गोयल, रमेश ओबराय, मनोज मित्तल, प्रीतम सैनी, संजीव कक्कड़, सबरे आलमखान, कृष्णगोपाल शर्मा, सुनील गुलाटी, राहुल शर्मा, दीपक कुमार, राकेश, संजीव वर्मा, अग्रवाल, सुभाष सखुजा, दीपक कुमार, लाकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन