{"_id":"57a77bcc4f1c1bb61f2b925c","slug":"three-persons-arrested-against-eve-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ में तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़ में तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से छेड़छाड़ में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार केस दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है। देर रात तक आरोपी युवकों के परिजन कोतवाली में जमा रहे। वहीं आरोपी युवकों को छुड़ाने के लिए पैरवीकारों के फोन घनघनाते रहे।
पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के मामा ने बताया कि उसकी भांजी रविवार की शाम सोत मोहल्ले से गुजर रही थी। तभी तीन बाइक सवारों युवकों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि युवक पहले भी युवती से आते जाते छेड़छाड़ करते थे। तीनों आरोपी युवक सोत मोहल्ला के ही निवासी हैं।
मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपी युवकों के परिजन एकत्रित हो गए। देर रात तक युवकों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया जाता रहा। सिविल लाइंस के एसएसआई गोविंद कुमार के अनुसार मामले की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।